चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक राजापुर लाखन सिंह व उनकी टीम द्वारा नाबालिक बालिका से छेड़खानी कर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।उल्लेखनीय है कि दिनाँक 23.12.2025 को थाना राजापुर अन्तर्गत एक वादी द्वारा सूचना दी गयी कि आज दिनांक 23.12.2025 को सुबह उनकी लड़की उम्र 17 वर्ष कण्डा पाथने हेतु घर से बाहर गयी हुई थी कि पहले से मौजूद अनिल पटेल ने पुत्री के साथ छेड़खानी की तथा जान से मारने की नियत से गले पर फर्शा से वार कर दिया जिससे उनकी पुत्री घायल हो गयी है । इस सूचना पर थाना राजापुर में मु0अ0सं0 297/2025 धारा 109(1)/74 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट बनाम अनिल पटेल पुत्र मान सिंह पटेल पंजीकृत किया गया। आज दिनाँक 24.12.2025 को थाना राजापुर पुलिस द्वारा अथक प्रयास करते हुए अभियुक्त अनिल पटेल पुत्र मान सिंह पटेल उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया ।
रिपोर्ट : संजय मिश्रा






