Home / News / चित्रकूट- थाना पहाड़ी पुलिस टीम ने बलात्कार के वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार

चित्रकूट- थाना पहाड़ी पुलिस टीम ने बलात्कार के वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी राजापुर राज कमल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पहाड़ी प्रवीण कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 श्री श्याम देव सिंह द्वारा बलात्कार के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि दिनांक 02.01.2026 को एक वादिया द्वारा थाना पहाड़ी में सूचना दी गयी कि अभियुक्त आशिफ अली पुत्र मुन्ना अली द्वारा वादिया के साथ जबरजस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाने का प्रयास करना व अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देना । इस पर सूचना पर थाना पहाड़ी में मु0अ0सं0 02/2026 धारा 75(2),351(3) बीएनएस बनाम आशिफ अली पुत्र मुन्ना अली पंजीकृत किया गया। पीड़िता का बयान अन्तर्गत धारा 183 बीएनएसएस के तहत मुकदमा उपरोक्त में धारा 64 की बढ़ोतरी करते हुए आज दिनाँक 06.01.2026 को उ0नि0 श्याम देव सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आशिफ अली पुत्र मुन्ना अली उपरोक्त को चौरा मोड़ विसण्डा से गिरफ्तार किया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now