Home / News / चित्रकूट – थाना बहिलपुरवा पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया

चित्रकूट – थाना बहिलपुरवा पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया

रिपोर्ट संजय मिश्रा

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियो के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक बहिलुपरवा आशुतोष तिवारी के मार्गदर्शन में थाना बहिलपुरवा पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 01.09.2025 को उ0नि0 राहुल कुमार पाण्डेय एवं उनकी टीम द्वारा ग्राम टिकारी मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था कि एक व्यक्ति सेमरदहा की ओर से नीले रंग की अपाचे से बहिलपुरवा टिकारी मोड़ की तरफ आ रहा था। पुलिस वालों को देखकर टिकारी मोड़ से करीब 10 कदम पहले अपनी मोटर साइकिल रोककर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया तत्काल पुलिस बल द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए अभियुक्त को पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता तथा भागने का कारण पूछा गया तो अपना नाम अभय प्रताप सिंह पुत्र धीरेन्द्र सिंह उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ठाकुरन पुरवा ऐंचवारा थाना बहिलपुरवा जनपद चित्रकूट बताते हुए बताया कि यह मोटर साइकिल चोरी की है । चेक करने पर मोटर साइकिल के आगे-पीछे नम्बर प्लेट नही लगा है। मोटर साइकिल में लिखे चेचिस नं0 MD634AE86L2K17947 को ई-चालान एप पर चेक किया गया तो मोटर साइकिल नं0 UP 73 Y 3095 जो आरती देवी पुत्री राधेश्याम निवासी समदा मंझनपुर जिला कौशाम्बी के नाम पंजीकृत है। उक्त मोटर साइकिल की चोरी के सम्बन्ध में थाना करारी जनपद कौशाम्बी में मु0अ0सं0 196/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। चोरी की मोटर साइकिल बरामद होने पर आज दिनांक 01.09.2025 को समय 10.35 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना बहिलपुरवा में मु0अ0सं0 54/25 धारा 317(2) बनाम उपरोक्त अभियुक्त पंजीकृत किया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now