रिपोर्ट संजय मिश्रा
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना भरतकूप एवं थाना सरधुवा पुलिस टीम ने 02 अभियुक्तों को 02 अदद तमंचा व 04 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया ।
थाना भरतकूप पुलिस टीम उ0नि0 बलवन्त यादव मय हमराह आरक्षी शक्ति सिंह द्वारा अभियुक्त कल्लूराम यादव पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम जोधा का पुरवा थाना अतर्रा जनपद बांदा को 01 अदद तमंचा 12 बोर,02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर मय मो0सा0 UP 90 S 9960 के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना भरतकूप में धारा 03/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा बरामद मो0सा0 के सम्बन्ध में मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 एम0वी0 एक्ट में सीज किया गया।
थाना सरधुवा पुलिस टीम उ0नि0 अजहर जमाल मय हमराह मुख्य आरक्षी कमलाकान्त द्विवेदी व आरक्षी मुकद्दर सिंह द्वारा अभियुक्त श्यामबाबू निषाद पुत्र रामनारायण निवासी ग्राम हस्ता बांगर थाना सरधुवा जनपद चित्रकूट को 01 अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना सरधुवा में 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
चित्रकूट पुलिस को सफलता, अवैध हथियारों सहित दो आरोपी धरे गए






