रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – अधोहस्ताक्षरी द्वारा दिनांक 26.11.2025 को प्रातः 10ः15 विकास भवन चित्रकूट में संचालित विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय निम्नवत् स्थिति पायी गयीः-
जिला विकास कार्यालय में उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया, जिसमें राघवेन्द्र सिंह, जीप चालक विगत 04 माह से अनुपस्थित पाये गये जिनके विरूद्ध चार्जशीट गठित कर विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिए गए। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, चित्रकूट के कार्यालय कक्ष में निष्प्रयोज्य पडी हुयी सामग्री को अविलम्ब सूचीबद्व करते हुए नीलामी करने के निर्देश प्रदान किये गये। कार्यालय में प्रयोगार्थ खराब फोटोकापी मशीन को तत्काल ठीक करने हेतु निर्देशित किया गया। विकास भवन में संचालित इण्डियन बैंक के पास स्थापित खराब आरो को हटवाये के निर्देश दिए गये। उपायुक्त स्वतः रोजगार कार्यलय, चित्रकूट की उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में विकास मिश्रा, पीडीएफ दिनांक 19.11.2025 से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थिति के दिवसों का मानदेय बाधित करने के निर्देश कार्यालयध्यक्ष को दिए गए। श्रीमती सुधा सिंह, उद्यमी मित्र अपने कार्यालय में अनुपस्थित पायी गयी। जिला समाज कल्याण कार्यालय, चित्रकूट की उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में श्री शिवपूजन, मल्टी टास्क अनुपस्थित पाये गये।जिला समाज कल्याण अधिकारी, चित्रकूट, श्रीमती राधा वाल्मिकी मा0 सदस्य राज्य निगरानी समिति, उ0प्र0 के भ्रमण कार्यक्रम हेतु गेस्ट हाउस गये हुए थे। जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी अपने कार्यालय कक्ष में अनुपस्थित पाये गये। जिला पंचायतराज अधिकारी चित्रकूट के कार्यालय निरीक्षण में हरवीश कुमार, डी0सी0 एमआईएस, यशवंत यादव, डी0सी0 एसएलडब्ल्यूएम, राहुल शुक्ला, एकाउण्टेंट, कमलेश गुप्ता, कम्प्यूटर ऑपरेटर अनुपस्थित पाये गये जिनका एक दिन का मानदेय रोकने के निर्देश जिला।पंचायत राज अधिकारी को दिए गए। सहायक चकबंदी अधिकारी, क्षेत्र कर्वी चित्रकूट की उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में रंजिता सिंह (च0ल0) दिनांक 13.10.2025 से लगातार अनुपस्थित पायी गयी। SOC को निर्देशित किया जाता है के उक्त कार्मिक पर कार्यवाही कर अवगत कराएं।
चित्रकूट -विकास भवन में संचालित विभागीय कार्यालयों का हुआ निरीक्षण, तमाम अधिकारी/ कर्मचारी रहे अनुपस्थित, कार्रवाई के दिए निर्देश






