रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में दिनांक 13.09.2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी रूप से सफल बनाने हेतु राकेश कुमार त्रिपाठी, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट की अध्यक्षता में जनपद में कार्यरत विभिन्न प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों की द्वितीय चरण की बैठक सम्पन्न हुयी।
श्रीमती वर्णिका शुक्ला सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट द्वारा बताया गया कि अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश द्वारा दिनांक 13.09.2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारण हेतु बल दिया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, धारा-138 NI Act, मोटर एक्सीडेंट क्लेम वाद, श्रम वाद, बैंक वसूली वाद, विद्युत अधिनियम और जल वाद, सर्विस मैटर्स, पारिवारिक/वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, राजस्व/चकबन्दीवाद, किरायेदारी वाद, सुखाधिकार वाद, स्थायी निषेधाज्ञा व सिविल वाद, मनी वसूलीवाद, विनिर्दिष्ट अनुतोष वाद, मोटर वाहन ई-चालान/लघु आपराधिक वादों, श्रमवाद,प्री-लिटिगेशन के माध्यम से एेसे वाद जो अभी न्यायालय के समक्ष नही आये हैं (विशेषकर पारिवारिक मामले), उपभोगता फोरम तथा आर्बिट्रेशन सम्बन्धित वादों का निस्तारण किया जाना है।
बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा की गयी कि वे अपने- अपने विभागों से सम्बन्धित समस्त एेसे मामले, जिनकों लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किया जा सके, को अधिक से अधिक चिन्हित कर उनमें पक्षकारों को कम से कम दो बार नोटिस तामीला कराते हुये राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित करने का प्रयास करें।
बैठक में राममणि पाठक विशेष न्यायाधीश एस०सी०एस०टी०/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, श्रीमती नीलू मैनवाल अपर जिला जज/सहायक नोडल अधिकारी लोक अदालत, प्रियंका यादव जिला विकास अधिकारी, राजीव आर सिंह उपवनाधिकारी, बी0एल0गुप्ता, डी0पी0ओ0 आई0सी0डी0एस0, आर0के0गुप्ता सहायक श्रमायुक्त, मनोहरलाल वर्धन बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, अंकुर कचेर एस०टी०ए०, दीप्ती त्रिपाठी परिवहन अधिकारी उपस्थित रहे।






