चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मऊ दुर्गविजय सिंह के मार्गदर्शन में निरीक्षक अपराध अंजनी कुमार सिंह व उनकी टीम द्वारा आईटी एक्ट के 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 27.10.2025 को एक वादिया द्वारा थाना मऊ में सूचना दी गयी थी कि मेरे ही गांव का संदीप सिंह वर्ष 2023 से मेरा पीछा कर रहा था और जब मैं अकेली रहती थी तो मुझे देखकर अश्लील भाषा का प्रयोग करता था और धमकी देता था कि अगर किसी से बताई तो मैं तुम्हे जान से मार दूंगा । मैने इसी डरवश किसी को नही बतायी, इसी बीच मेरी शादी हो गयी। घर आने पर संदीप वादिया के पति के द्वारा दिये गये मोबाइल उससे छिनकर अपना नम्बर डायल कर वादिया का मोबाइल नम्बर प्राप्त कर लिया तभी से फोन करके परेशान करने लगा । वादिया ने अपनी आप बीती अपनी माँ से बतायी तो उने धमकी दिया कि तुम्हारे पिता व भाई को जान से मार दूंगा । दिनांक 03.10.2024 को पहले से ही घर में घात लगाये बैठा संदीप सिंह वादिया को अकेले में पाकर जबरदस्ती बलात्कार किया और मोबाइल से अश्लील वीडियों व फोटो बना लिया । संदीप सिंह दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को वादिया के पति के मोबाइल नम्बर पर भेज कर फोन करके कहा कि अपनी पत्नी का करतूत स्वम् देख लो। इस सचूना पर थाना मऊ में मु0अ0स0 349/25 धारा 64(1),78,351(3),333 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट बनाम संदीप सिंह उपरोक्त पंजीकृत किया गया। दिनांक 29.10.2025 को निरीक्षक अपराध व उनकी टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त संदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया।
रिपोर्ट संजय मिश्रा






