Home / News / चित्रकूट डीएम ने जनसुनवाई कर अधिकारियों को निर्देश दिए…

चित्रकूट डीएम ने जनसुनवाई कर अधिकारियों को निर्देश दिए…

रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी चैम्बर में किया गया। जनसुनवाई के दौरान जो शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें प्रमुख रूप से भूमि विवाद, आवास, राशन, तालाब, चकरोड, नाला, विद्युत आपूर्ति, एवं राजस्व संबंधी समस्याएं शामिल थीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता को त्वरित एवं पारदर्शी न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान कई मामलों में मौके पर ही समाधान कर दिया गया तथा शेष प्रकरणों पर कार्रवाई हेतु विभागों को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now