Home / News / चित्रकूट – Cdo की अध्यक्षता में 50‌ लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

चित्रकूट – Cdo की अध्यक्षता में 50‌ लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -‌ मुख्य विकास अधिकारी डी पी पाल की अध्यक्षता में ₹50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों (सड़कों को छोड़कर) की प्रगति की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का गहन मूल्यांकन किया गया।
बैठक में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, जल निगम (नगरीय), पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं विकास सहकारी संघ (कानपुर), यूपी सिडको, राष्ट्रीय निर्माण निगम, वन विभाग, आवास विकास, सीएनडीएस, राज्य सेतु निगम लिमिटेड और लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संस्थाओं के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित कार्य दायी संस्थाओं को निर्देशित किए कि जितने भी निर्माण कार्य चल रहे है, वह कार्ययोजना बनाकर कार्य करें तभी कार्य समय से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य शासन के मंशा अनुरूप एव गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य में गुणवत्ता न होने की स्थिति में संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभाग को भी निर्देशित किया कि समय समय पर कार्यों का निरीक्षण करते रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिन कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कार्य पूर्ण करा लिया गया है, उसे संबंधित विभाग को हैंडओवर कराएं।इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अरविंद कुमार वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी एवं विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now