Home / News / चित्रकूट में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक संपन्न

चित्रकूट में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक संपन्न


रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट -आज दिनांक 27.11.2025 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में दिनांक 13.12.2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी रूप से सफल बनाने हेतु शेषमणि शुक्ला, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट की अध्यक्षता में जनपद में कार्यरत समस्त नोडल अधिकारी एवं विभिन्न प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों की चतुर्थ चरण की बैठक सम्पन्न हुयी।
श्रीमती वर्णिका शुक्ला, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट द्वारा बताया गया कि माननीय अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश द्वारा दिनांक 13.12.2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारण हेतु बल दिया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, धारा-138 NI Act, मोटर एक्सीडेंट क्लेम वाद, श्रम वाद, बैंक वसूली वाद, विद्युत अधिनियम और जल वाद, सर्विस मैटर्स, पारिवारिक/वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, राजस्व/चकबन्दीवाद, किरायेदारी वाद, सुखाधिकार वाद, स्थायी निषेधाज्ञा व सिविल वाद, मनी वसूलीवाद, विनिर्दिष्ट अनुतोष वाद, मोटर वाहन ई-चालान/लघु आपराधिक वादों, श्रमवाद,प्री-लिटिगेशन के माध्यम से एेसे वाद जो अभी न्यायालय के समक्ष नही आये हैं (विशेषकर पारिवारिक मामले), उपभोगता फोरम तथा आर्बिट्रेशन सम्बन्धित वादों का निस्तारण किया जाना है।
बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा की गयी कि वे अपने- अपने विभागों से सम्बन्धित समस्त ऐसे मामले, जिनकों लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किया जा सके, को अधिक से अधिक चिन्हित कर उनमें पक्षकारों को कम से कम दो बार नोटिस तामीला कराते हुये राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित करने का प्रयास करें।
बैठक में राममणि पाठक, विशेष न्यायाधीश एस०सी०एस०टी/नोडल अधिकारी लोक अदालत, नीरज श्रीवास्तव अपर जिला जज/सहायक नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, मुलायम सिंह अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान, अखिलेन्द्र बहादुर सिंह जिला आबकारी अधिकारी, रविशंकर जिला विद्यालय निरीक्षक, शंशाक शेखर शुक्ल खण्ड शिक्षा अधिकारी, शरद कुमार पाण्डेय वरिष्ठ निरीक्षक माप , डा0 वैभव त्रिपाठी जिला समाज कल्याण अधिकारी, एस.एम. कश्यप अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, छोटेलाल प्रभारी, सोनवीर सिंह व जगदीश चन्द्र प्रवक्ता राजकीय पालिटेक्निक , पवन त्यागी प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, लालजी यादव अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, प्रमोद कुमार जी.एस.टी. चित्रकूट उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now