Home / News / पाइन हिल्स एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया बाल दिवस

पाइन हिल्स एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया बाल दिवस

Naim.sagar

सहारनपुर! देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में आज पाईन हिल्स एकेडमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया| इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने अनेक मनोरंजक प्रस्तुतियाँ दी।
मंडी समिति रोड स्थित स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर खालिद अंसारी एडवोकेट एवं चेयरमैन सउद खान ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आज के दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मनाया जाता है और वह बच्चों से अत्यधिक प्रेम करते थे इसलिए इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रति विशेष लगाव रखने वाले पंडित नेहरू ने सदैव ही बच्चों को विकास के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते थे और बच्चों कि शिक्षा पर विशेष ध्यान देते थे।
विद्यालय प्रधानाचार्य सैय्यद मोहम्मद समीर ने कहा कि स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने हमेशा ऐसे उदाहरण प्रस्तुत किए जिससे कि बच्चों के लिए वह सीख बन सके और बच्चे उनसे प्रेरित हो ताकि भविष्य में एक अच्छे नागरिक की भूमिका निभा सके। उन्होंने कहा कि बच्चे पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का काम करें।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने अपनी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी और विद्यालय के शिक्षक तैयब ख़ान और मिस समरीन, मिस सोफिया, मिस अलीशा ने बच्चों के लिए प्रस्तुतियाँ देकर बच्चों को बाल दिवस कि शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकत- शिक्षिका तैयब खान, साद ख़ान, उरूज फ़ातिमा, आयशा खान, मानाहिल ख़ान, सोफिया, रयान खुर्शीद, का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मिस उरूज फ़ातिमा ने किया !

Tagged:
[post-views]
Share
Now