मिली जानकारी के अनुसार संजय कुमार पुत्र सोबरनलाल कन्नौजिया निवासी डोईवाला थाना डोईवाला जिला देहरादून ने थाने में तहरीर देते हुए अंकुश पुत्र रमेश काम्बोज निवासी ग्राम मीरपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर एवं उसकी ताई कृष्णा पत्नी स्वर्गीय सुखबीर काम्बोज पर अपनी पुत्री आकांक्षा उम्र करीब 25 वर्ष को दहेज की मांग कर उत्पीड़न करते हुए और ना देने पर मार देने के आरोप लगाए जिसके चलते थाना फतेहपुर में 22/06/2026 को मुकदमा पंजीकृत कर 25/80/2 व बी एन एन व 3/4 दहेज प्रतिसेध संबंधित वांछित अभियुक्त अंकुश पुत्र रमेश काम्बोज निवासी ग्राम मीरपुर थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर को देहरादून हाईवे पर मीरपुर जाने वाले अड्डे से गिरफ्तार किया गया हैं अभियुक्त पर आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया हैं






