Home / Breaking News / बिहार के नए सम्राट बने चौधरी नीतीश के इस्तीफा के बाद बीजेपी ने किया CM का ऐलान…

बिहार के नए सम्राट बने चौधरी नीतीश के इस्तीफा के बाद बीजेपी ने किया CM का ऐलान…

बिहार की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर… सत्ता के गलियारों में बड़ा बदलाव तय हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार अपने नेता के नाम पर मुहर लगा दी है… और अब बिहार की कमान संभालने जा रहे हैं — सम्राट चौधरी।
लंबे समय से चल रही अटकलों और राजनीतिक चर्चाओं के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर सम्राट चौधरी के नाम पर सहमति बना ली है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद यह फैसला सामने आया, जिसमें संगठन और सत्ता के संतुलन को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा कदम उठाया गया।
सम्राट चौधरी, जो कि बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं, संगठन में मजबूत पकड़ और पिछड़े वर्गों में प्रभाव के लिए जाने जाते हैं। पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकेगा।
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद विधायक दल की बैठक में औपचारिक घोषणा की जाएगी। इसके बाद राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इस फैसले को “संगठन और विकास के संतुलन का निर्णय” बताया है। पार्टी का कहना है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।
वहीं सहयोगी दलों ने इस फैसले का स्वागत किया है, लेकिन साथ ही यह भी संकेत दिया है कि सरकार में भागीदारी और एजेंडा पर बातचीत जारी रहेगी।
दूसरी तरफ विपक्ष ने इस फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि यह केवल चेहरा बदलने की राजनीति है, जबकि असली मुद्दों पर कोई ठोस रणनीति नहीं दिख रही।

Tagged:
[post-views]
Share
Now