बांका जिला में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां लोगों ने बाबासाहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं।
इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें देशभक्ति गीत, भाषण और नृत्य शामिल रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर बाबासाहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौक़े पर जिला अपर समाहर्ता अजीत कुमार, डीपीआरओ रविप्रकाश गौतम, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी हरेराम प्रसाद , एपीएसडब्ल्यूएमओ अभिलाषा अपूर्वा, जिला आईटी प्रबंधक प्रमोद कुमार चौधरी, सुरेंद्र हांसदा, हिमाचल कुमारी,
वासुदेव रजक, विनोदानंद हरिजन, नेहा कुमारी, जय प्रकाश दास , संगीत रजक, दिवाकर कुमार, मनोरंजन कुमार दास, सुरेंद्र हांसदा, कृष्ण कुमार कौशल, दीनानाथ भारती मौजूद थे।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक समरसता और भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया। पूरे बांका जिले में इस दिन को उत्सव के रूप में मनाया गया, जिससे माहौल पूरी तरह श्रद्धा और सम्मान से भरा रहा। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।







