Home / News / चकबेदौलिया स्कूल हादसा : बरगद का पेड़ गिरने से तीन बच्चों की मौत, 12 घंटे में परिजनों को मिला 4-4 लाख का अनुग्रह अनुदान

चकबेदौलिया स्कूल हादसा : बरगद का पेड़ गिरने से तीन बच्चों की मौत, 12 घंटे में परिजनों को मिला 4-4 लाख का अनुग्रह अनुदान

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

समस्तीपुर/विभूतिपुर। विभूतिपुर प्रखंड के खास टभका दक्षिण पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चकबेदौलिया में 24 सितंबर को आंधी-तूफान के दौरान बरगद का पेड़ गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। जिला प्रशासन के अनुसार, हादसे में सपना कुमारी (10), पायल कुमारी (11) और गुलनाज खातून (10) की मृत्यु हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से घटनास्थल और पूरे मामले की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई।

जिला प्रशासन के अनुसार, आपदा प्रबंधन के निर्धारित प्रावधानों के तहत तीनों मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की दर से अनुग्रह अनुदान की राशि का भुगतान घटना के 12 घंटे के अंदर कर दिया गया।

घटना के बाद जिला प्रशासन ने शोक व्यक्त करते हुए मृत बच्चों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now