सीबीआई ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गुजरात के फरार आरोपी हर्षित बाबूलाल जैन को संयुक्त अरब अमीरात से वापस ला दिया। कर चोरी, अवैध जुआ और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे मामलों में वांछित जैन को 5 सितंबर को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गुजरात पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस कार्रवाई में सीबीआई को गुजरात पुलिस, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय का सहयोग मिला।
गुजरात पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने पिछले साल अगस्त में इंटरपोल से रेड नोटिस जारी करवाया था, जिसके बाद जैन को यूएई से निर्वासित कर दिया गया। इंटरपोल की मदद से दुनिया भर में भगोड़ों पर नज़र रखी जाती है, और भारत में सीबीआई इस समन्वय की जिम्मेदारी निभाती है। इसी प्रयास के चलते अब तक 100 से ज्यादा वांछित अपराधियों को देश वापस लाया जा चुका है।






