पंजाब की धरती पर धार्मिक भावनाओं से खेलने वालों की अब खैर नहीं। राज्य सरकार ने एक अहम और लंबे समय से मांग किए जा रहे बेअदबी बिल को आखिरकार कैबिनेट से पास कर दिया है। यह वही बिल है जो धार्मिक ग्रंथों और पवित्र स्थलों के सम्मान को कानूनी सुरक्षा देगा — और जिसने पंजाब में कई बार लोगों के दिलों को चोट पहुंचाई है।सोमवार को दोपहर 2 बजे शुरू होने वाले विशेष सत्र में इस बिल को विधानसभा में पेश किया जाएगा। अगर यह कानून बनता है, तो बेअदबी करने वालों को सीधे उम्रकैद की सज़ा हो सकती है। इतना ही नहीं, दोषियों को पैरोल भी नहीं मिलेगा और उनके मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतें गठित की जा सकेंगी।
ALSO READ : https://expressnewslive.tv/punishment-for-obscenity-bjp-leader-beaten-with-slippers-in-public/
पंजाब सरकार इस मुद्दे को लेकर बेहद संवेदनशील है। यही वजह है कि दो दिन का विशेष सत्र बुलाया गया था, जिसे अब दो दिन और बढ़ा दिया गया है। विधानसभा में सरकार सभी धर्मों के नेताओं और आम नागरिकों की राय लेने के लिए एक कमेटी भी गठित कर सकती है, ताकि कानून में सभी की भावनाओं का आदर हो।सिर्फ यही नहीं, इस सत्र में विकास कर संशोधन विधेयक, विनियोग अधिनियम, बीज निगम की रिपोर्ट और बाढ़ प्रभावित निचले इलाकों को लेकर भी मुद्दे उठ सकते हैं।इस सत्र में सिर्फ कानून नहीं बनेंगे, बल्कि पंजाब की आत्मा को सुरक्षित रखने का वादा भी दोहराया जाएगा।






