Home / News / “UP में हैवानियत! हिंदू संगठन नेता ने 10 साल के बच्चे को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा”पुलिस ने बचाई जान…

“UP में हैवानियत! हिंदू संगठन नेता ने 10 साल के बच्चे को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा”पुलिस ने बचाई जान…

यूपी के खुर्जा में नेहरूपुर चुंगी के पास चोरी के आरोप में 10 साल के एक बच्चे को पेड़ से बांधकर सजा देने का मामला सामने आया है। कुछ लोग बच्चे को रस्सी से पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और बच्चे को बंधन से छुड़ाया, साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नेहरूपुर निवासी राहुल ने बताया कि शनिवार दोपहर चुंगी क्षेत्र में अचानक भीड़ जमा होती दिखी। वह मौके पर पहुँचे तो देखा कि करीब 10 वर्षीय बच्चे को पेड़ से बाँधकर कुछ लोग उसे पीट रहे थे और गालियाँ दे रहे थे। आसपास मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया।

सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुँची और बच्चे को तुरंत बंधन मुक्त कराया। पिटाई करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। बच्चे को भी सुरक्षा के तौर पर पुलिस थाने लाया गया। इसके बाद पुलिस ने बच्चे के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलते ही बच्चे की मां राजिया कोतवाली पहुँचीं और उन्होंने लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी ललित एक हिंदू संगठन से जुड़ा हुआ कार्यकर्ता है।

एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि बच्चे को पेड़ से बाँधकर मारने की शिकायत पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। बच्चे को सुरक्षित तरीके से छुड़ाकर दूदूपुर निवासी उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

[post-views]
Share
Now