थाना नानौता जनपद सहारनपुर पुलिस द्वारा 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 300 ग्राम नाजायज चरस व 02 किलो डोडा पोस्त बरामदः-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर द्वारा नशा तस्करो के विरुद्ध चलाये जा रहे धरपरड़ अभियान के अन्तर्गत एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी गंगोह के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 19-12-2021 को थाना नानौता पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण 1. रवि कुमार पुत्र सेठपाल निवासी मौ0 अफगानान कस्बा व थाना नानौता जिला सहारनपुर व 2. गौरव कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी ग्राम पाण्डुखेडी थाना नानौता जिला सहारनपुर को देवबन्द रोड से कालोनी की तरफ लगभग 50 कदम की दूरी पर समय करीब 17.20 बजे गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से भारी मात्रा मे नशीला पदार्थ क्रमशः 300 ग्राम चरस व 02 किलो ग्राम डोडा पोस्त चूर्ण बरामद हुआ। जिस सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 331/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम रवि कुमार व मु0अ0सं0 332/21 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट बनाम गौरव कुमार पंजीकृत हुआ तथा विवेचना उ0नि0 राजीव कुमार के सुपुर्द की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पता :-
1-रवि कुमार पुत्र सेठपाल निवासी मौ0 अफगानान कस्बा व थाना नानौता जिला सहारनपुर व
2-गौरव कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी ग्राम पाण्डुखेडी थाना नानौता जिला सहारनपुर
बरामदगी का विवरण :-
1-300ग्राम चरस नाजायज व
2-02किलो ग्राम डोडा चूर्ण नाजायज।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का नाम : –
1-थानाध्यक्ष चन्द्रसैन सैनी थाना नानौता, स0पुर।
2-उ0नि0 पुष्पेन्द्र कुमार थाना नानौता, स0पुर।
3-का0 1258 सुमित कुमार थाना नानौता, स0पुर।
4-का0 560 सतेन्द्र कुमार थाना नानौता, स0पुर।
5-का0 398 नरदेव सिंह थाना नानौता, स0पुर।
सहारनपुर पुलिस का शानदार वर्क, 2शातिर नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, जाने कैसे…..
