Home / News / बेगूसराय में रिश्वतखोरी का VIDEO वायरल — नावकोठी की महिला सब-इंस्पेक्टर लीलावती सस्पेंड!

बेगूसराय में रिश्वतखोरी का VIDEO वायरल — नावकोठी की महिला सब-इंस्पेक्टर लीलावती सस्पेंड!

नावकोठी (बेगूसराय ) l पैसा मांगने के आरोप में नावकोठी थाने में पदस्थापित महिला पुलिस ऑफिसर को पुलिस कप्तान ने निलंबित कर दिया है.सोशल मीडिया यूट्यूब पर नावकोठी थाने के महिला सब इंस्पेक्टर लीलावती का पैसा मांगते हुए एक वीडियो वायरल हुआ.यह वीडियो 10अगस्त को एक व्यक्ति से धारा हटाने को लेकर पैसा मांगने से संबंधित है.प्राप्त जानकारी के तहत नावकोठी थाना कांड संख्या 160/25 के आरोपी नामजद मो तनवीर ने केस के अनुसंधान कर्ता लीलावती से फोन पर बातचीत की थी.इसी संदर्भ में उससे नाम हटाने के लिए पैसे की मांग करते कथित वीडियो बनाया गया था. वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी बखरी को जांच का आदेश दिया.जांच के दौरान लीलावती द्वारा कांड से धारा हटाने को लेकर पैसे की लेन देन की बात सत्य पायी गयी.तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के द्वारा नावकोठी थाने की महिला सब इंस्पेक्टर लीलावती के विरुद्ध कर्तव्यहीनता, अनुशासन हीनता के आरोप में विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करते हुए तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया.

Tagged:
[post-views]
Share
Now