Home / News / ग्राम चैनपुर में विकासखंड स्तरीय उन्नत नस्ल पशु मेला, प्रदर्शनी एवं पशु चिकित्सा शिविर संपन्न

ग्राम चैनपुर में विकासखंड स्तरीय उन्नत नस्ल पशु मेला, प्रदर्शनी एवं पशु चिकित्सा शिविर संपन्न

उत्कृष्ट पशुपालकों को किया गया पुरस्कृत, पशुपालन को आय का मजबूत साधन बनाने पर दिया गया जोर
चैनपुर //पशुधन विकास विभाग कोरबा के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय उन्नत नस्ल पशु मेला, प्रदर्शनी एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन दिनांक 7 मार्च 2026 को विकासखंड अंतर्गत ग्राम चैनपुर में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उपसंचालक डॉ. एस. एन. मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें क्षेत्र के पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं लड्डू गोपाल के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर की गई। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया और कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर आयोजित पशु मेले में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से पशुपालक अपने-अपने उन्नत नस्ल के गाय, भैंस, बकरा एवं बकरी को प्रदर्शनी के लिए लेकर पहुंचे। प्रदर्शनी में कई आकर्षक एवं उच्च गुणवत्ता वाले पशुओं को देखकर उपस्थित किसानों एवं पशुपालकों ने नस्ल सुधार और आधुनिक पशुपालन के प्रति विशेष रुचि दिखाई।


कार्यक्रम के दौरान पशु चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा पशु चिकित्सा शिविर भी लगाया गया, जिसमें पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक दवाइयां प्रदान की गईं। साथ ही पशुपालकों को पशुओं के संतुलित आहार, टीकाकरण, स्वच्छता, रोगों की रोकथाम तथा उन्नत नस्ल के पशुपालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है। यदि पशुपालक उन्नत नस्ल के पशुओं का पालन करें तथा वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन करें, तो वे अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पशुपालकों के हित में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ लेकर पशुपालक आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं।


पशु मेले में आयोजित प्रदर्शनी में उत्कृष्ट नस्ल के पशुओं को प्रस्तुत करने वाले पशुपालकों का चयन कर उन्हें पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पशुपालकों में उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा की भावना देखने को मिली।
कार्यक्रम के अंत में पशुधन विभाग के अधिकारियों द्वारा सभी पशुपालकों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों में अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की गई।


इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुशीला राठिया सरपंच ग्राम पंचायत चैनपुर, मुख्य अतिथि श्री विनय सिंह कंवर अध्यक्ष गौ सेवा आयोग जिला स्तरीय समिति कोरबा, विशिष्ट अतिथि श्री सूरज नंदे जनपद सदस्य रामपुर करतला, विशिष्ट अतिथि श्री पुरुषोत्तम गबेल वरिष्ठ नागरिक चैनपुर, विशिष्ट अतिथि श्री राम शंकर राठौर उपाध्यक्ष भाजपा मंडल करतला, सहयोगी अधिकारी एवं कर्मचारीगण डॉक्टर बिरेन्द्रपाल सिंह कंवर VAS करतला, नकुल राम गबेल AVFO तुमान ,डॉक्टर रुपेश सिंह राठिया एंबुलेंस प्रभारी, सूर्य प्रकाश कंवर AVFO रामपुर, श्रीमती तुलसी कंवर AVFO करतला, कुमारी रागिनी कंवर AVFO करतला,रामनिहोर पटेल PAIW चैनपुर, पुनी राम कुर्मी पशु औषधालय रामपुर, कुलेश्वर सिंह कंवर, वैभव जायसवाल, रघुवीर सिंह सिदार,गणराज पटेल, कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

शिविर में निम्न वर्ग शामिल था पुरस्कार विजेता इस प्रकार है-

(A)दुधारू गाय
भुवनेश्वर पटेल चैनपुर,
दिग्विजय पटेल चैनपुर,
कबीर गबेल चैनपुर,

(B) दुधारू उन्नत भैंस
रामावतार पटेल चैनपुर

(C) उन्नत बैला जोड़ी
सूरज लाल बंजारा चैनपुर

(D)उन्नत भैसा जोड़ी
गोविंद सिंह कंवर चैनपुर

(E)उन्नत बछिया
कबीर गबेल चैनपुर,
प्रेम चंद पटेल चैनपुर,
कबीर गबेल चैनपुर,

(F) उन्नत सांड
कबीर गबेल चैनपुर

(G)उन्नत बकरा/बकरी
कामेद्र राठिया चैनपुर, सूरज लाल नायक चैनपुर, कामेद्र राठिया चैनपुर,

(H)उन्नत मुर्गा/मुर्गी
संजय राठिया रामपुर, सूरज लाल नायक चैनपुर, कामेद्र कंवर चैनपुर,

(I)अन्य वर्ग
शनि कुमार जायसवाल, रोहन पटेल, दिग्विजय पटेल, भोला शंकर राठौर,
पशुधन विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पशु चिकित्सक, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान एवं पशुपालक उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now