Home / News / हवाई हमले की स्थिति में आमजन को जागरूक व बचाव के लिए किया गया ब्लैक आउट अभ्यास एवं मॉकड्रिल

हवाई हमले की स्थिति में आमजन को जागरूक व बचाव के लिए किया गया ब्लैक आउट अभ्यास एवं मॉकड्रिल

कौशाम्बी संवाददाता मुज़फ्फर की रिपोर्ट

    कौशाम्बी/   जनपद में युद्धकालीन आपात परिस्थितियों के दृष्टिगत नागरिकों, घरों एवं प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लाइन में हवाई हमले के दौरान किए जाने वाले ब्लैक आउट अभ्यास एवं मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य हवाई हमले की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय एवं जन-सुरक्षा उपायों की प्रभावशीलता को परखना था।
        मॉकड्रिल के दौरान निर्धारित समय पर पूर्ण ब्लैक आउट किया गया, जिसमें अनावश्यक प्रकाश स्रोतों को बंद रखने, खिड़की-दरवाजों पर परदे/कवर लगाने, वाहनों की लाइटें बंद रखने तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने जैसे निर्देशों का पालन कराया गया। हवाई हमले के पूर्व सायरन/संकेत प्रणाली के माध्यम से चेतावनी प्रसारित की गई। हवाई हमले होते ही तत्काल बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
       अभ्यास में पुलिस, सिविल डिफेंस, होमगार्ड, अग्निशमन एवं अन्य संबंधित विभागों ने सहभागिता करते हुए आपसी समन्वय के साथ अपनी-अपनी भूमिकाओं का निर्वहन किया। प्राथमिक उपचार, आपात निकासी, संचार व्यवस्था तथा नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली का भी परीक्षण किया गया।
       अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आकाश सिंह ने कहा कि ऐसे अभ्यासों से जन-जागरूकता, अनुशासन एवं आपात स्थितियों में त्वरित निर्णय क्षमता विकसित होती है।
     इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
Tagged:
[post-views]
Share
Now