Home / News / जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

झालावाड 23 जनवरी। झालावाड़ जिले की जल एवं स्वच्छता मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 की बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर अनुराग भार्गव की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित की गई जिसमें पीपीटी के माध्यम से जल जीवन मिशन, हर घर नल से स्वच्छ जल पर योजना वार विस्तृत चर्चा की गई।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग परियोजना वृत के अधीक्षण अभियंता अरविन्द खीचीं एवं अधीक्षण अभियंता, जन स्वा0 अभि0 विभाग वृत झालावाड़ अमर सिंह मीणा ने पेयजल योजना की जानकारी देते हुये बताया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत झालावाड़ जिले में कुल 260395 घरों में जल संबन्ध किये जाने का लक्ष्य है, जिसमें से 22 जनवरी 2026 तक 193856 जल संबन्ध किये जा चुके है। इस वर्ष का लक्ष्य 37408 एफएचटीसी के विरुद्ध 10107 (27.01 प्रतिशत ) एफएचटीसी स्थापित हो चुके है। जिले के 686 ग्रामों में शत प्रतिशत एफ.एच.टी.सी. पूर्ण हो चुके है। जिसमे से 467 ग्रामों का हर घर जल प्रमाण पत्र जारी हो चुके है।

ओटीएमपी के 115 ग्रामों में जल जीवन मिशन योजना का कार्य प्रगतिरत है। जिसमें 103 ग्रामों में कार्य पूर्ण हो गया है। ओटीएमपी के 5 ग्रामों को जल स्त्रोत सूखा होने के कारण परियोजना वृत झालावाड़ को हस्तान्तरित कर दिया गया है तथा 3 ग्रामों के जल जीवन मिशन के कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर मुख्य अभियंता (जेजेएम) जयपुर को स्वीकृति हेतु भिजवाई हुई है। 14 वृहद पेयजल योजनाओं में से 08 पेयजल योजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया है। 06 प्रगतिरत परियोजनाओं मे एफएटीसी की प्रगति का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिये गये। जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत जल संबन्ध स्थापित करने के कार्य में राज्य स्तर पर झालावाड़ जिले की 6वीं रैंक है।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत जिले में वृहद् पेयजल योजनाओं एवं एकल ग्राम पेयजल योजना में शेष रहे कार्याें एवं रोड़ रिपेयर के कार्याें को प्राथमिकता से करवाये। इसके साथ ही ऐसे आंगनबाड़ी, स्कूल भवन एवं स्वास्थ्य भवन जो नल कनेक्शन विहीन है उनको प्राथमिकता से नल कनेक्शन करवाया जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जिन वृहद पेयजल योजना का कार्य प्रगति पर है वहां पर स्कूल एवं आंगनबाड़ी में कनेक्शन करवाना सुनिश्चित करंे, जिससे कि झालावाड़ जिले में स्कूल व आंगनबाड़ी शत-प्रतिशत जल संबन्ध स्थापित हो सके।

बैठक में अतिरिक्त के.एल, भदोरिया, अधीक्षण अभियंता जेवीवीएनएल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, राम सिंह मीणा, जन स्वा. अभि. विभाग अधिशाषी अभियंता रमन लाल, संजीव गौतम, श्री सीताराम मीणा, प्रदीप कुमार, एचआरडी कन्सल्टेंट राजेन्द्र कुमार शर्मा, हाइड्रोजियोलोजिस्ट डॉ. विक्रम टाक, सहायक अभियंता ओमप्रकाश महावर, मोहन लाल मीणा, रोहित कुमार, मुश्ताक सहायक अभियंता जन स्वा. अभि. विभाग उपखण्ड समस्त जिला झालावाड़ अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now