Home / News / भवानीमंडी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

भवानीमंडी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अन्तर्गत झालावाड़ जिले के पदाधिकारियों के 2 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भवानी मंडी में जिला अध्यक्ष श्री हर्षवर्धन शर्मा की अध्यक्षता वर्ग प्रमुख पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र नागर अन्ताणा , पूर्व विधायक श्री कन्हैयालाल पाटीदार, प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक जिला महामंत्री श्री हेमंत सिंह सोजपुर , श्री दिनेश अग्रवाल , श्रीमती कृष्णा मंडलोई की उपस्थिति में हुआ सम्पन्न हुआ, यह जानकारी देते हुवे भवानी मंडी नगर के मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप जैन ने बताया कि
द्वितीय दिवस पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजकुमार शर्मा ने सप्तम सत्र में बूथ प्रबंधन स्थायी कार्यक्रम एवं मन की बात विषय पर उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बूथ पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है इसके लिए मैं बूथ समिति का गठन करना, मतदाता सूची बनाना, लाभार्थी संवाद, बूथ में निवासरत मतदाताओं से समन्वय, बूथ पर सामाजिक कार्य, संगठनात्मक कार्य, चुनावी कार्य कार्यकर्ता समन्वयक आदि कार्य हमें बूथ पर करते हुवे , मेरा बूथ सबसे मजबूत का काम करना है, साथ ही माह के प्रत्येक अन्तिम रविवार को प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को जन कार्यक्रम बनाना है इसमें हमें संगठनात्मक सहभागिता एवं जनसहभागिता बढ़ानी है,
अष्टम सत्र में पूर्व संसदीय सचिव श्री नरेन्द्र नागर ने भाजपा सरकारों की गरीब कल्याण योजनाओं पर उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सबका साथ , सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के उद्देश्य से समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम हमारी सरकारें कर रहीं हैं, अन्तिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की योजना पहुंचे यह हमारी सरकारों का उद्देश्य है, जीवन की गुणवत्ता सुधारने के लिए आधारभूत आवश्यकताओं को पुरा करने में हम आगे है, चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना हो या उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना हो या किसान सम्मान निधि, मुद्रा योजना, स्वनिधि योजना हो इनके माध्यम से हम गरीब कल्याण के लिए निरन्तर आगे बढ़ रहे हैं,
दसवें सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष श्री संजय जैन ताऊ ने देश के सम्मुख चुनोतियां एवं निदान के हमारे प्रयास कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा के सम्मुख आतंकवाद , घुसपैठ , नकली नोट, मादक द्रव्यों की तस्करी जैसी चुनोतियां है जिसमें हमारी सरकारों ने सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक , सीमा पर मजबूत सैन्य तैनाती, सीमा का इंफ्रास्ट्रक्चर का तेज विकास ,नक्सलवाद की समाप्ति, विदेशी फंडिंग के माध्यम संचालित संगठनों पर प्रतिबंध जैसे कार्य हमने किये हैं,आज हमें सांस्कृतिक सशक्तिकरण जेसे कार्यों के माध्यम से चुनोतियों से मुकाबला करने की जरूरत है
ग्यारहवें सत्र में बून्दी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री छीतर सिंह राणा ने विचार परिवार विषय पर बोलते हुए कहा कि 1925 में डा केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय पुन:निर्माण को लेकर नागपुर में हमारे विचार की स्थापना की थी, समाज का संगठन एवं समाज के जागरण को प्राथमिकता देकर संघ शाखा के माध्यम से अनुशासित, देशभक्त संस्कारित व्यक्तियों के माध्यम से राष्ट्रीय पुन: निर्माण के इस महायज्ञ में हम एक संगठन के रुप में अपनी आहुति दे रहे हैं, विचार परिवार के संदर्भ में जब चर्चा होती है तो स्वाभाविक रुप से संघ विचार से प्रेरित विविध संगठनों पर बात करना आवश्यक है, भारतीय मजदूर संघ, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय सेवा समिति, भारतीय किसान संघ , भारत विकास परिषद सेवा भारती जैसे अनेक संगठन राष्ट्र के पूरा निर्माण के लक्ष्य को पूर्ण करने में लगे हुए हैं
, समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री हर्षवर्धन शर्मा ने कहा की प्रशिक्षण प्रत्येक क्षेत्र के लिए आवश्यक है दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में जिले भर के कार्यकर्ताओं जो 11 छात्रों में यहां पार्टी की रीति नीति विधि कार्यक्रम और कई सारी जानकारी प्राप्त की है उनको मंडल स्तर पर ले जाकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर पार्टी संगठन को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगे। धन्यवाद और राष्ट्रगान के साथ वर्ग का समापन हुआ

Tagged:
[post-views]
Share
Now