Home / Updates / Bjp MLC के बेटे ने बार में की तोड़फोड़ हंगामा बोल बार बंद करा दूंगा फूड इंस्पेक्टर को भी…..

Bjp MLC के बेटे ने बार में की तोड़फोड़ हंगामा बोल बार बंद करा दूंगा फूड इंस्पेक्टर को भी…..

भाजपा एमएलसी गोपाल अंजान के बेटे क्षितिज शिवम का जन्मदिन स्पाईस बार एंड रेस्टोरेंट में मनाया गया। पार्टी के बाद करीब 11 हजार रुपये का बिल आया तो बार मैनेजर के अनुसार उन्होंने भुगतान से इंकार कर दिया और मारपीट व तोड़फोड़ की। आरोप है कि फूड इंस्पेक्टर को फोन कर बार बंद कराने की धमकी भी दी गई।

शिकायती पत्र में कहा गया कि एमएलसी के पीए ने खुद को मंत्री का सहयोगी बताते हुए बार स्टाफ को दबाव में लिया और हंगामा किया। जातिसूचक टिप्पणी कर स्टाफ के साथ मारपीट और धमकाने के आरोप लगे। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें शराब और खाने-पीने की पार्टी होती दिख रही है।

हालांकि, एमएलसी गोपाल अंजान ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके बेटे ने पूरा बिल चुकाया और बार संचालक से बातचीत के बाद मामला खत्म हो गया। उनका कहना है कि इस मामले को अनावश्यक तूल दिया जा रहा है। वहीं पुलिस ने बयान दिया कि शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now