2025 Women’s Cricket World Cup के लिए भारतीय महिला टीम का हुआ ऐलान और इसमें शामिल किए गए हैं कुछ नामचीन सितारे, तो कुछ नए चेहरे जो इस बार इतिहास रचने को तैयार हैं।
कप्तानी की कमान
एक बार फिर से टीम की कमान सौंपी गई है भारत की ताकतवर ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर को, जो अपने जोशीले नेतृत्व और ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के लिए जानी जाती हैं।
उनकी भरोसेमंद साथी और सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है।
पूरी टीम लिस्ट – 2025 महिला वर्ल्ड कप स्क्वॉड
- हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
- स्मृति मंधाना (उपकप्तान)
- यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर)
- जेमिमा रोड्रिग्स
- हरलीन देओल
- कांति गौड़
- ऋचा घोष (विकेटकीपर)
- अमनजोत कौर
- स्नेह राणा
- प्रतिका रावल
- अरुंधति रेड्डी
- दीप्ति शर्मा
- रेणुका सिंह ठाकुर
- राधा यादव
- श्री चरनी
स्टैंडबाय खिलाड़ी (रिज़र्व्स):
- तेजल हसबनीस
- प्रेमा रावत
- प्रिया मिश्रा
- उमा छेत्री
- सायली सतघरे
- मिन्नू मणि
इस टीम में अनुभव और युवा जोश का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिल रहा है।
जहां हरमनप्रीत, स्मृति और दीप्ति जैसे अनुभवी खिलाड़ी नेतृत्व की जिम्मेदारी उठाएंगे, वहीं कांति गौड़ और प्रतिका रावल जैसे नए चेहरों को पहली बार वर्ल्ड कप के मंच पर मौका मिला है।
गेंदबाज़ी अटैक में रेणुका ठाकुर और राधा यादव पर रहेंगी निगाहें, वहीं ऑलराउंड डिपार्टमेंट को दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा संभालेंगी।
क्या भारत तोड़ेगा वर्ल्ड कप का सूखा?
भारतीय महिला टीम अब तक वर्ल्ड कप खिताब से दूर रही है। लेकिन इस बार, होम ग्राउंड एडवांटेज, दमदार कप्तानी और युवा ऊर्जा के साथ भारत तैयार है इतिहास रचने को!






