Home / National / भाजपा नेता की दबंगई पार्किंग विवाद में दो युवकों की पिटाई की नाक भी रगड़ वाई बोले मंत्री बाप हे vedio वायरल…

भाजपा नेता की दबंगई पार्किंग विवाद में दो युवकों की पिटाई की नाक भी रगड़ वाई बोले मंत्री बाप हे vedio वायरल…

मेरठ के तेजगढ़ी चौराहे पर एक आम आदमी के साथ जो हुआ, उसने सत्ता और कानून की हकीकत को सामने ला दिया। शास्त्रीनगर निवासी व्यापारी सत्यम रस्तोगी अपने दोस्त के साथ होटल में खाना खाने गए थे, लेकिन वहां पार्किंग को लेकर भाजपा नेता विकुल चपराना से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और विकुल ने खुद को मंत्री का करीबी बताकर दबाव बनाना शुरू कर दिया। हैरानी की बात ये रही कि मौके पर मौजूद पुलिस ने भी सत्यम की मदद करने के बजाय उसे ही सड़क पर नाक रगड़कर माफी मांगने को मजबूर किया।

साथ ही आपको बता दे की इस अपमानजनक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में गुस्सा भड़क गया। एक और वीडियो में साफ़ सुना जा सकता है कि मौके पर तैनात एसआई गौरव सिंह खुद कह रहे हैं कि “कार चालक माफी मांगेगा।” पीड़ित सत्यम का कहना है कि उसने सिर्फ पार्किंग को लेकर बात की थी, लेकिन पुलिस और नेता के गठजोड़ ने उसे झुकने पर मजबूर कर दिया। मंत्री का नाम लेकर धमकाया गया, और जब पुलिस ने भी साथ नहीं दिया, तो उसे अपमान सहना पड़ा।

बता दे की जैसे ही मामला तूल पकड़ने लगा, पुलिस ने भाजपा नेता विकुल चपराना को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अब तक एसआई गौरव सिंह पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मेरठ के SSP ने जांच के आदेश तो दिए हैं, लेकिन सवाल अब भी हवा में हैं क्या कानून आम नागरिक के लिए नहीं है? व्यापारी संगठनों और आम लोगों ने इस घटना पर रोष जताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now