Home / News / UP विधानसभा चुनाव एक्शन मोड में भाजपा नई टीम का ऐलान जाने किस किया मिला….

UP विधानसभा चुनाव एक्शन मोड में भाजपा नई टीम का ऐलान जाने किस किया मिला….

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई टीम में सामाजिक संतुलन और संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कई नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में नई प्रदेश टीम का गठन कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी सूची में कुल 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री शामिल किए गए हैं। नई कार्यकारिणी में पिछड़ा वर्ग सहित विभिन्न सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है।

नई नियुक्तियों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पूजा पाल और पूर्व मंत्री सुरेश राणा को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी ने संगठन के क्षेत्रीय ढांचे में भी बदलाव करते हुए पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर के नए क्षेत्रीय अध्यक्षों के नाम घोषित किए हैं। माना जा रहा है कि ये नियुक्तियां आगामी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखकर की गई हैं।

मोर्चा संगठनों में भी नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। सरोज कुशवाह को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि देवेंद्र सिंह को किसान मोर्चा की कमान सौंपी गई है। अशोक रावत को अनुसूचित मोर्चा और प्रकाश पाल को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता और रोहित मिश्रा को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा की नई प्रदेश टीम को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने सामाजिक और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को साधने का प्रयास किया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now