Home / Updates / सूडान से बड़ी त्रासदी! भूस्खलन ने मचाई तबाही, दारफुर का गांव जमींदोज…..

सूडान से बड़ी त्रासदी! भूस्खलन ने मचाई तबाही, दारफुर का गांव जमींदोज…..

सूडान के पश्चिमी क्षेत्र दारफुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मर्राह पर्वतों के बीच बसे तरासिन गांव में रविवार को भयानक भूस्खलन हुआ, जिसमें लगभग 1000 लोगों की मौत हो जाने की आशंका जताई जा रही है।

सूडान पर नियंत्रण रखने वाले विद्रोही संगठन सूडान लिबरेशन मूवमेंट-आर्मी (SLM-A) ने बताया कि भारी बारिश के कई दिनों बाद यह प्राकृतिक आपदा आई। उनका कहना है कि गांव में रहने वाले लगभग सभी लोग मारे गए हैं और सिर्फ एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया है।

इसे हाल के वर्षों की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं में से एक माना जा रहा है। पूरा तरासिन गांव मलबे में तब्दील हो चुका है और राहत-बचाव कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय सहायता संगठनों से आपदा प्रभावित क्षेत्र में मदद और बचाव दल भेजने की अपील की गई है। मलबे के नीचे दबे शवों को निकालने और प्रभावित लोगों तक सहायता पहुँचाने के प्रयास जारी हैं।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, भारी बारिश का दौर अभी भी जारी है, जिससे हालात और खराब हो सकते हैं।

[post-views]
Share
Now