दिल्ली की सियासत में हड़कंप मच गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह ढिल्लों, जो रेप के आरोपी हैं, पुलिस हिरासत से फरार हो गए।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस उन्हें अदालत पेशी के लिए ला रही थी, तभी ढिल्लों मौका पाकर हिरासत से निकल भागे। फरारी के दौरान पुलिस ने पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग भी की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
फिलहाल पुलिस ने इलाके में नाका बंदी कर दी है और विधायक की तलाश तेज कर दी गई है। इस घटना के बाद विपक्ष ने AAP सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर कड़े सवाल खड़े किए हैं।
पुलिस का कहना है कि ढिल्लों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। वहीं आम आदमी पार्टी ने इस पूरे मामले से खुद को अलग बताते हुए कहा है कि कानून अपना काम करेगा।
फरार विधायक को लेकर अब राजनीति भी गरमा गई है और लोग पूछ रहे हैं कि आखिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई?






