Home / News / बिहार में पत्रकारों की पेंशन में बड़ा इजाफा: अब मिलेंगे ₹15,000 प्रतिमाह, दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को ₹10,000

बिहार में पत्रकारों की पेंशन में बड़ा इजाफा: अब मिलेंगे ₹15,000 प्रतिमाह, दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को ₹10,000

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों के लिए एक बड़ी राहत और सम्मानजनक पहल की घोषणा की है। “बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना” के तहत राज्य में पत्रकारों की मासिक पेंशन को ₹6,000 से बढ़ाकर ₹15,000 कर दिया गया है। यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, “पत्रकार लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ हैं। उनके कल्याण के लिए सरकार हमेशा प्रतिबद्ध रही है। यह निर्णय उनके योगदान को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”इस घोषणा के तहत दिवंगत पत्रकारों के जीवनसाथियों के लिए भी पेंशन राशि को तीन गुना से अधिक बढ़ाया गया है। अब उन्हें ₹3,000 की जगह ₹10,000 प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय आश्रितों को आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन देने के उद्देश्य से लिया गया है। नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि पत्रकारों की निष्पक्षता बनाए रखने और उन्हें सामाजिक सुरक्षा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह संदेश साझा कर पत्रकार समाज को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार हमेशा उनके साथ है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now