June 9, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

हरिद्वार में बड़ा हादसा गिरा विशालकाय पेड़ 8 से 10 लोगों की दबे होने की आशंका पुलिस प्रशासन टीम मौके पर…..

आंधी से ज्वालापुर में कटहरा बाजार में एक विशालकाय पेड़ गिरने से आठ से 10 लोगों के नीचे दबे होने की सूचना है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। पेड़ को काटकर नीचे दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि अंधड़ और बारिश के बीच पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। तेज आंधी से क्षेत्र में कई पेड़ धराशाई हो गए। विद्युत आपूर्ति ठप्प होने से पूरे शहर में अंधेरा छा गया। मौसम बिगड़ने के चलते जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बुधवार सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी क्षेत्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। प्रशासन अंधड़ से हुए नुकसान का जायजा ले रहा है।

मंगलवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए। कुछ की देर में आसमान में बिजली की चमक के साथ तेज आंधी के साथ बूंदा बांदी होने लगी। आंधी चलने से पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। आंधी के बीच भेल, पथरी, धनौरी, बहादराबाद में कई बड़े पेड़ उखड़कर नीचे गिर गए। करीब आधे घंटे आंधी के बाद मूसलाधार बारिश भी शुरू हो गई। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अंधड़ से हुए नुकसान और दुर्घटनाओं की जानकारी जुटा है।
मौसम विभाग ने 23 से 27 मई तक तेज गर्जना के साथ आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान लगाया है। शाम को जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने सुरक्षा की दृष्टि से सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बुधवार का अवकाश घोषित कर दिया। जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन विभाग, सभी एसडीएम, थाना और चौकियों सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
वहीं स्वास्थ्य विभाग को किसी भी दुर्घटना की स्थिति में घायलों के उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में पर्याप्त इंतजामों के लिए कहा है। वहीं सभी तहसील थाना और चौकी के कंट्रोल रूम को अलर्ट मोड पर रखा गया। सड़क से जुड़े सभी विभागों को किसी भी मार्ग के अवरुद्ध होने पर तत्काल उसे खोलकर यातायात को सुचारू करने के लिए निर्देशित किया गया है।

Share
Now