Home / National / गुजरात में बड़ा हादसा! मालवाहक रोपवे गिरने से 6 लोगों की मौत, कई जिंदगियां खतरे में….

गुजरात में बड़ा हादसा! मालवाहक रोपवे गिरने से 6 लोगों की मौत, कई जिंदगियां खतरे में….

गुजरात के पंचमहल जिले में पावागढ़ पहाड़ी पर एक मंदिर के निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हुआ। निर्माण के लिए बने रोपवे के टूटने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल हो गए। तुरंत मौके पर प्रशासन की टीम पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पंचमहल के डीएसपी डॉ. हर्ष दुधात ने हादसे में छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

ताजा जानकारी के अनुसार, हादसे में दो लिफ्ट ऑपरेटर समेत कुल छह लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा चार अन्य लोग घायल हुए हैं। यह हादसा तब हुआ जब कंस्ट्रक्शन सामग्री को पर्वत की ऊंचाई तक ले जाया जा रहा था।

Tagged:
[post-views]
Share
Now