Home / News / बांका सिविल सर्जन द्वारा कुष्ठ मरीजों को कम्बल एवं सेल्फ केयर किट दिया गया

बांका सिविल सर्जन द्वारा कुष्ठ मरीजों को कम्बल एवं सेल्फ केयर किट दिया गया

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह-जिला कुष्ठ निवारण कार्यक्रम पदाधिकारी (कुष्ठ) सह-सिविल सर्जन, बांका के द्वारा जिले के 50 ग्रेड-2 के कुष्ठ मरीजो को कम्बल व सेल्फ केयर किट का वितरण किया गया।
25 कम्बल जिले के रेड काँस सोसाइटी से उपलब्ध कराया गया व अन्य कम्बल सदर अस्पताल के दंत चिकित्सक डा० मनोज कुमार, जी०एन०एम० सुप्रिया कुमारी, गोविन्द मेडिकल हॉल बांका व अन्य सहयोगीयों के द्वारा कुष्ठ कार्यक्रम के काय चिकित्सक संजीत कुमार के द्वारा जनसहयोग के माध्यम से प्राप्त किया गया।
इस कार्यक्रम में डा० जितेन्द्र कुमार सिंह, सिविल सर्जन, जिला कार्यकम प्रबंधक, ब्रजेश कुमार सिंह, गैर संचारी रोग पदाधिकारी, डा० विजय कुमार एवं सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक राजेश कुमार, कुष्ठ कार्यक्रम के अचिकित्सा सहायक राजेश मंडल और अजय कुमार आदि ने सहयोग प्रदान किया। संजीत कुमार काय चिकित्सक ने बताया कि कुष्ठ दिवस के अवसर पर 30 जनवरी को भी इस तरह का आयोजन किया जायेगा। उन्होने लोगो से जनसहयोग हेतु आने की अपील किये है। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका ।

Tagged:
[post-views]
Share
Now