Home / News / राष्ट्रीय स्तर जोनल प्रतियोगिता में हरिमोहारा विद्यालय बौसी को तीसरा स्थान

राष्ट्रीय स्तर जोनल प्रतियोगिता में हरिमोहारा विद्यालय बौसी को तीसरा स्थान

भारत के 14 राज्यों की सहभागिता से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ज़ोनल प्रतियोगिता में
जिला बाँका स्थित निर्मला बालिका उच्च विद्यालय, हरिमोहरा, बौंसी की बालिका पाइप बैंड एवं ब्रास बैंड टीम द्वारा तृतीय स्थान. प्राप्त किया जाना अत्यंत सराहनीय उपलब्धि है।

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय को केंद्र सरकार द्वारा नगद राशि से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन, टीम भावना एवं शिक्षकों के प्रभावी मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

इस अवसर पर गुणवत्ता शिक्षा पदाधिकारी- मनोहर सिंह,
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (SSA)- राजकुमार राजू
एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), बाँका– देवनारायण पंडित
द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्मला बालिका उच्च विद्यालय, हरिमोरा, बौंसी की छात्राओं, प्रशिक्षकों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।

शिक्षा विभाग, बाँका को इस उपलब्धि पर गर्व है तथा भविष्य में भी छात्राओं से इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा करता है। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Tagged:
[post-views]
Share
Now