बखरी, बेगूसराय मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बखरी प्रखंड प्रमुख शिवचंद्र पासवान विकास को लेकर पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आए। उन्होंने बखरी विधायक सह बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान से शिष्टाचार मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं दीं और साथ ही बखरी प्रखंड के समग्र विकास का एजेंडा सामने रखा।
मुलाकात के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रखंड प्रमुख शिवचंद्र पासवान ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और जरूरतों से मंत्री को अवगत कराया और बेहतर समन्वय की जरूरत पर जोर दिया। वहीं मंत्री संजय पासवान ने विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। कुल मिलाकर, मकर संक्रांति पर हुई यह मुलाकात बखरी प्रखंड के विकास की दिशा में सकारात्मक और निर्णायक पहल के तौर पर देखी जा रही है।
बखरी विकास पर एक्टिव मोड में प्रमुख शिवचंद्र, मंत्री संजय पासवान से बातचीत






