Home / News / बहुजन पार्टी ने 31 विधानसभा चंदौसी में चला चुनावी दांव, संगठन में बड़ा फेरबदल

बहुजन पार्टी ने 31 विधानसभा चंदौसी में चला चुनावी दांव, संगठन में बड़ा फेरबदल

रजत मल्होत्रा

संभल/ चन्दौसी: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बहुजन पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में 31 विधानसभा चंदौसी क्षेत्र में बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है, जिससे पूरे जिले की सियासत में गरमाहट आ गई है।

बहुजन पार्टी के प्रान्तीय प्रमुख महासचिव अजय कुमार राजवर ने चुनावी रणनीति के तहत संगठन में बड़ा बदलाव किया है। यह फेरबदल राष्ट्रीय अध्यक्ष मानिक लाल नागरके निर्देश पर किया गया है।

तीन अहम चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी:

पार्टी हाईकमान ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए तीन युवा और सक्रिय चेहरों पर भरोसा जताया है —

  1. गुलशन क्रांति — जिलाध्यक्ष, जनपद संभल
    जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले गुलशन क्रांति को पूरे जिले की कमान सौंपी गई है।
  2. सन्देश कुमार — प्रमुख जिला महासचिव

संगठन के अनुभवी और कुशल रणनीतिकार संदेश कुमार को प्रमुख जिला महासचिव की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

  1. अंशु वार्ष्णेय — विधानसभा अध्यक्ष, 31 चंदौसी

चंदौसी विधानसभा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अंशु वार्ष्णेय को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह, चुनावी सरगर्मी तेज:

इन तीनों नियुक्तियों के बाद से ही 31 विधानसभा चंदौसी में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। पार्टी कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह देखा जा रहा है।

पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी गांव-गांव, बूथ-बूथ जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे।

माना जा रहा है कि अजय कुमार राजवर द्वारा खेला गया यह चुनावी कार्ड आगामी चुनाव में पार्टी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now