जिला पदाधिकारी,बांका, नवदीप शुक्ला के निदेशानुसार महिला एवं बाल विकास निगम बांका के तत्वाधान में संकल्प जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW ) बांका के द्वारा धोरैया प्रखंड के प्रखंड सभागार में जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मिशन समन्वयक, वित्तीय साक्षरता में विशेषज्ञ एवं जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । जिला मिशन समन्वयक ने संबंधित सभी विकास मित्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान महिलाओं और बालकों के प्रति होने वाले हिंसा के खिलाफ समाज में संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 16 दिन का है और इसका मुख्य उद्देश्य जेंडर आधारित हिंसा के प्रति जागरूकता फैलाना है तथा बाल विवाह मुक्त समाज का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि यदि किसी महिला के साथ घरेलू हिंसा, मानसिक हिंसा, दहेज प्रताड़ना या किसी भी प्रकार का अत्याचार होता है तो उसे त्वरित प्रभाव से जिला प्रशासन को सूचित करें इसके अतिरिक्त सहायता के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर या महिला हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 181 पर शिकायत दर्ज की जा सकती है, पुनः जिला मिशन समन्वयक द्वारा मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना की विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दिया गया । कार्यक्रम में लैंगिक विशेषज्ञ महबूब आलम ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है जिसके कारण माताये प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना जैसे अनेकों सरकारी लाभों से वंचित रह जाती है। बाल विवाह से स्वास्थ्य जोखिम के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक समस्याएं भी बढ़ती है इसलिए समाज को इसके पूर्ण बहिष्कार का संकल्प लेना चाहिए । कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से बाल विवाह रोकथाम का शपथ दिलाई गई जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि लड़कियों की शादी 18 वर्ष एवं लड़को की शादी 21 वर्ष की आयु के बाद ही करेंगे तथा समाज में भी इस विषय पर अन्य लोगों को जागरुकता होगी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ 4 दिसंबर 2025 को किया गया जिसके तहत जनमानस को बाल विवाह न करने का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन हब के जिला मिशन समन्वयक राज अंकुश शर्मा ने किया । कार्यक्रम में लैंगिक विशेषज्ञ मोहम्मद महबूब आलम एवं वित्तीय साक्षरता में विशेषज्ञ शेखर कुमार दास इसके अलावे धोरैया प्रखंड के सभी विकास मित्र मौजूद रहे। रिपोर्ट : मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।







