June 5, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

बदरीनाथ धाम में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कैंप के पास हिमस्खलन

बदरीनाथ धाम में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कैंप के पास हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन से कैंप में रह रहे श्रमिक और जवान बाल-बाल बच गए। इस घटना में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

चमोली के पुलिस अधीक्षक के अनुसार घटना का पता एक वीडियो वायरल होने के बाद चला। उन्होंने बताया कि वीडियो में बदरीनाथ धाम में नर पर्वत से हिमस्खलन साफ नजर आ रहा है। पुलिस ने इस बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि घटना 19 दिसंबर की है। 

बदरीनाथ धाम में माणा जाने वाली सड़क पर बीआरओ का कैंप है। इसी कैंप के पास बड़ी मात्रा में बर्फ के टुकड़े गिरे। गनीमत यह रही कि उस वक्त सभी जवान और श्रमिक अपने-अपने कैंप में थे।

Share
Now