Join Us

21 सिंतबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी आतिशी,मंत्रिमंडल भी रहेगा मौजूद

हाल ही में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रुप में नियुक्त हुई आतिशी मार्लेना 21 सिंतबर को अपने पद की शपथ लेंगी और उनके साथ ही उनका पूरा मंत्रिमंडल भी शपथ लेगा। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार की शाम अपने पद से इस्तीफा देकर आतिशी के मुख्यमंत्री बनने का दावा पेश किया था। जिसको उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंजूरी के साथ राष्ट्रपति के पास भेज दिया था।

जानकारी के अनुसार आतिशी शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी। उपराज्यपाल ने अपनी इच्छा के अनुसार 21 सिंतबर की तारीख तय की है,इसके लिए अरविंद केजरीवाल और आतिशी की तरफ से उनको कोई सुझाव नहीं दिया गया था।  सूत्र बताते हैं कि केजरीवाल कैबिनेट के मंत्री आतिशी की कैबिनेट में शामिल होंगे। वहीं, दो नए चेहरे भी कैबिनेट में दिखेंगे। आतिशी के साथ उनके कैबिनेट सहयोगी भी शपथ ले सकते हैं। 

Share
Now