Home / News / क्षेत्राधिकारी राजापुर द्वारा सर्किल राजापुर के थाना राजापुर, थाना सरधुवा, थाना पहाड़ी समस्त विवेचकों का अर्दली रुम कर लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

क्षेत्राधिकारी राजापुर द्वारा सर्किल राजापुर के थाना राजापुर, थाना सरधुवा, थाना पहाड़ी समस्त विवेचकों का अर्दली रुम कर लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – आज दिनाँक 11.09.2025 को क्षेत्राधिकारी राजापुर राजकमल द्वारा थाना राजापुर, थाना सरधुवा, थाना पहाड़ी के समस्त विवेचकों का अर्दली रुम निम्न बिन्दुओं पर किया गया ।
1.लंबित विवेचनाएं व अहकामात।
2.E–साक्ष्य ऐप से अधिकाधिक SID जेनरेट कर FIR से लिंक करना।
3.E–summon का समयबद्ध तामीला।
4.E–challan की समुचित कार्यवाही।
5.IGRS/प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण।
6.प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही।
7.चोरी, नकबजनी, टप्पेबाजी की घटनाओं का सफल अनावरण व प्रभावी रोकथाम।
8.महिला/दलित उत्पीड़न संबंधी अपराधों में प्रभावी व समयबद्ध कार्यवाही ।
9.CS/FR का माननीय न्यायालय में दाखिला के संबंध में।
10.फरियादियों के साथ मृदुल व्यवहार, उनकी समस्या को सुनने के लिए पर्याप्त समय देना तथा तदनुरूप आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाकर समस्या का समुचित निस्तारण करना आदि।
11.क्षेत्र में अनवरत फैल रही अफवाहों के दृष्टिगत लोगों को जागरूक करना, अफवाहों पर ध्यान न देना, अफवाहों की जांच कर समुचित कार्यवाही करना तथा अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों पर विधिक कार्यवाही करना ताकि कोई भीड़ हत्या जैसा कोई गंभीर अपराध घटित न होने पाए।
अर्दली रुम के दौरान थानाध्यक्ष सरधुवा राम सिंह ,थानाध्यक्ष राजापुर पंकज तिवारी, थानाध्यक्ष पहाड़ी श्रीमती अनुपमा तिवारी एवं अन्य विवेचकगण उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now