Home / News / सक्ती जिले में दो नवीन धान उपार्जन केंद्रों को मिली स्वीकृति

सक्ती जिले में दो नवीन धान उपार्जन केंद्रों को मिली स्वीकृति

ठनगन और जेठा में खुलेगा नवीन धान उपार्जन केंद्र

   सक्ती, 02 सितंबर 2026// राज्य शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 एवं आगामी खरीफ विपणन वर्षों के लिए सक्ती जिले में दो नवीन धान उपार्जन केंद्र खोले जाने की अनुमति प्रदान की गई है। जारी आदेश के अनुसार सहकारी समिति ठनगन अंतर्गत नवीन धान उपार्जन केंद्र ठनगन तथा सहकारी समिति सक्ती अंतर्गत नवीन धान उपार्जन केंद्र जेठा को शामिल किया गया है।
            नवीन धान उपार्जन केंद्रों के संचालन के लिए शासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रों के लिए पर्याप्त समतल एवं ऊंची भूमि का चयन, धान के सुरक्षित रख-रखाव हेतु पर्याप्त स्थान, कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, यू.पी.एस., बायोमेट्रिक उपकरण सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी। किसानों के बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए प्रत्येक उपार्जन केंद्र में एक फिंगरप्रिंट एवं एक आइरिस डिवाइस उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही धान की नमी मापने के लिए आर्द्रतामापी यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र, पॉलीथिन कवर एवं अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की जाएगी। उपार्जन केंद्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी, विद्युत एवं प्रकाश, पेयजल तथा किसानों के लिए यथासंभव सुगम पहुंच मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। धान बिक्री के लिए निकटस्थ ग्रामों का निर्धारण कलेक्टर द्वारा किया जाएगा।
     नवीन उपार्जन केंद्रों की जानकारी भारत सरकार के P-CSAP पोर्टल पर मैपिंग तथा केंद्र संबंधी जानकारी की प्रविष्टि समिति द्वारा की जाएगी। शासन के निर्देशानुसार दोनों नवीन धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के लिए आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण कर किसानों को सुविधाजनक एवं सुचारू धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now