एक्सप्रेस न्यूज भारत ब्यूरो चीफ सुनील दास की खास रिपोर्ट।
कोरबा/दीपका :- तहसील परिसर दीपका वार्ड 1 में अधिवक्ता भवन स्वीकृत करवाने हेतु दिया गया आवेदन।
दीपका:अधिवक्ता संघ हरदीबाजार ,जिला कोरबा द्वारा वार्ड 1 के पार्षद श्री कमलेश जायसवाल जी से मुलाकात कर तहसील परिसर वार्ड 1 दीपका में नगर पालिका परिषद दीपका से अधिवक्ता भवन स्वीकृत करवाने हेतु आवेदन दिया गया जिससे भविष्य में व्यवहार न्यायालय वर्ग 2 की स्थापना होने पर पक्षकारों एवं वकीलों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था हो सके।
श्री कमलेश जायसवाल जी द्वारा संघ को शीघ्र ही भवन स्वीकृत करवाने का भरोसा दिलाया गया।






