Home / News / मासूमों से रोटी बनवाने का मामला उजागर सकदुकला आंगनबाड़ी केंद्र में…

मासूमों से रोटी बनवाने का मामला उजागर सकदुकला आंगनबाड़ी केंद्र में…

अशोक कुमार श्रीवास बिलासपुर संभाग हेड 6261129010

आंगनबाड़ी का उद्देश्य: पोषण और शिक्षा, न कि श्रम
सरकार द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का मुख्य उद्देश्य 0-6 वर्ष के बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं और पूर्व-प्राथमिक शिक्षा प्रदान करना है। लेकिन सकदुकला के इस केंद्र में बच्चों से रोटी बनवाना यह दर्शाता है कि व्यवस्था में कहीं न कहीं भारी चूक हो रही है।

कोरबा ज़िले के कोरबा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सकदुकला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में बाल अधिकारों का खुला उल्लंघन सामने आया है। सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर में मासूम बच्चे बेलन और चौकी के साथ रोटी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।

तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि बच्चे बड़ों की तरह रोटी बेलने और सेंकने का प्रयास कर रहे हैं। यह कृत्य न केवल बच्चों के अधिकारों के खिलाफ है, बल्कि आंगनबाड़ी केंद्र के उद्देश्यों के भी विरुद्ध है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now