Home / News / गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने BJP ऑफिस को फूंका पुलिस के साथ भी झड़प ……

गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने BJP ऑफिस को फूंका पुलिस के साथ भी झड़प ……

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख (Leh Ladakh Protest) को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर लेह में प्रदर्शन हो रहा है जिसके चलते लेह में बुधवार को प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया, जब छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। गुस्से में भरी भीड़ ने पथराव किया और लेह स्थित भाजपा कार्यालय व एक CRPF वाहन को आग के हवाले कर दिया। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि हालात काबू में लाने के लिए भारी सुरक्षाबल तैनात करने पड़े।

बता दे की इस आंदोलन की अगुवाई कर रहे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। दो महिला प्रदर्शनकारियों की तबीयत बिगड़ने से भी भीड़ का गुस्सा और बढ़ गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार ने 6 अक्टूबर तक फैसले का आश्वासन दिया है, लेकिन लोग तत्काल समाधान चाहते हैं। पुरुष, महिलाएं और युवा सभी वर्ग इस आंदोलन में जुटे हैं, और लेह समेत आस-पास के इलाकों में सुरक्षा और सख्त कर दी गई है।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

[post-views]
Share
Now