झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
शहर में आज फागुन मास के पावन अवसर पर भव्य फागोत्सव का आयोजन किया गया अग्रवाल महिला मंडल झालावाड़ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राधा कृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे
कार्यक्रम की शुरुआत सत्यनारायण भगवान की पूजा अर्चना कर ठाकुर जी के भजन से हुई जिसमें गायक ने उपस्थित जन समूह को मंत्र मुग्ध कर दिया फागोत्सव का मुख्य आकर्षण फूलों की होली रही जहां महिलाओं ने एक दूसरे को फूल और गुलाल की पंखुड़ियां की वर्षा कर खुशियां मनाइ कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने पारंपरिक पोशाक पहनकर नृत्य किया एवं रंग गुलाल के साथ एक दूसरे को फाग की बधाई दी कार्यक्रम में कृष्ण की भूमिका प्रियंका मित्तल एवं राधा की भूमिका नीलिमा अग्रवाल ने निभाई आयोजन के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया एवं भाईचारे का संदेश दिया गया उपरोक्त जानकारी महिला मंडल की अध्यक्ष रुकमणी गर्ग ने दी कार्यक्रम के दौरान सचिव नीलिमा अग्रवाल कोषाध्यक्ष मधु गुप्ता रजनी अग्रवाल अर्चना अग्रवाल राजदुलारी गोयल आदि महिला मंडल की सभी महिलाएं उपस्थित रही






