Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

45 साल बाद भारत-चीन सीमा पर फायरिंग,भारत ने एक बार फिर चीन के मंसूबों पर फेरा पानी…

भारत और चीन के बीच मई की शुरुआत से सीमा पर तनातनी जारी है।अब एक बार फिर दोनों देशों के रिश्तों में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। इसकी वजह है चीन की लद्दाख में की गई कायराना हरकत। ड्रैगन ने सोमवार रात को जो किया वो बीते चार दशकों में कभी नहीं हुआ था। दरअसल, चीन ने बीती रात वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि इस गोलीबारी में किसी को निशाना नहीं बनाया गया।
रणनीतिक तौर पर अहम माने जाने वाले काला टॉप और हेल्मेट टॉप सहित पेंगोंग इलाके के कई हिस्सों पर भारतीय सेना का कब्जा है। यही वजह है कि चीन की सेना बौखलाई हुई है। अपनी इसी बौखलाहट के चलते चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) सोमवार रात को सीमा पर आगे बढ़ने लगी। इस दौरान भारतीय सेना ने वार्निंग शॉट (चेतावनी के लिए हवा में फायरिंग) दागे। इसके बाद चीन के जवान पीछे हटे। कुछ देर बाद ही सीमा पर हालातों को नियंत्रित कर लिया गया था।

Share
Now