बांका में प्रशासन गांव की ओर अभियान आज सभी प्रखंडों के चिन्हित पंचायतों में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बेलहर प्रखंड के रांगा पंचायत में आयोजित प्रशासन गांव की ओर अभियान का जायजा अनिरुद्ध पाण्डेय, सहायक समाहर्ता, बांका द्वारा लिया गया। इस दौरान सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण, इकाई, बांका मौजूद रहे।
इस अवसर पर सभी प्रखंडों में सभी विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही है। इसी क्रम में उनके समस्याओं का निष्पादन भी किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सभी समस्याओं को संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सूचीबद्ध कर जिला पदाधिकारी को भेजा जाएगा। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी समस्याओं का निष्पादन ससमय किया जाएं और सभी ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी जाएं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे और ग्रामीणों द्वारा गांव की समस्याओं और सरकार की योजनाओं से मिल रहे लाभ से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, आवास योजना, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, पेंशन योजना, उत्पाद विभाग, सहकारिता एवं मत्स्य, पीएचईडी, बैंकिंग आदि प्रमुख हैं। सभी काउंटरों पर मौजूद प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा आमजन को संबंधित विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी तथा उनसे फीडबैक भी लिया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में आमजनो को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी के अलावा चिकित्सक द्वारा उनका निःशुल्क चिकित्सा के साथ साथ दवा भी उपलब्ध कराई जा रही थी। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।
