Home / Events / बखरी थाना कांड संख्या- 227/26 में अपहरण के अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बखरी थाना कांड संख्या- 227/26 में अपहरण के अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बखरी. थाना में दर्ज कांड संख्या- 227/26 के अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बजरंगी सिंह उर्फ हिमांशु सिंह, पिता- मनटुन सिंह उर्फ कृष्णनंदन सिंह, ग्राम- खंजाहपुर, थाना- चेरियाबरियारपुर के रूप में की गई है. प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि उक्त अभियुक्त के द्वारा ग्राम- बरियारपुर वार्ड नं0-10, थाना-बखरी, जिला-बेगूसराय निवासी बिरेन्द्र कुमार महतो, पिता- स्व0 रामबालक महतो का अपहरण दिनांक- 15.06.26 को किए जाने के आरोप में बखरी थाना में कांड दर्ज किया गया था.मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now