झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
जैन मंदिर चांदखेड़ी परिसर में स्थित पांच हजार वर्ष पुरानी सनातन धर्म की मूर्ति चोरी प्रकरण में अभियुक्त हुकम चन्द गिरफ्तार ।
जिले के कस्बा खानपुर में दिनांक 05.11.2025 को सनातन धर्म की मूर्ति चोरी प्रकरण में मुख्य अभियुक्त रामबाबू पुत्र भंवर लाल, उम्र 40 साल, निवासी पुरानी रेंजरी के पास, खानपुर थाना खानपुर जिला झालावाड़ मय अपने पांच साथियों सहित दिनांक 06.11.2025 को प्रकरण हाजा में गिरफ्तार किया गया था, जो बाद अनुसांधान पेश न्यायालय किये जाने के उपरान्त दिनांक 10.11.2025 को न्यायिक अभिरक्षा मे चल रहे है, इस क्रम में मूर्ति चोरी प्रकरण में वांछित हुकम चन्द को आज दिनांक 12.11.2025 को प्रकरण हाजा में गिरफ्तार कर पेश न्यायालय किया जायेगा






